
पाटलिपुत्रा न्यूज़ , रजत पटना @ पटना के दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र ब्रह्मचारी में शनिवार की देर रात अपराधियों ने बाइक से घर जा रहे चाचा और भतीजा को गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई।
वहीं भतीजे की गंभीर स्थिति बनी हुई है। ब्रमचारी पोखर पर निवासी देव कुमार अपने भतीजे बिट्टू कुमार साथ रात 11 बजे के करीब भट्ठा से घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर दनादन गोलियां दाग दी। सात की संख्या में रहे अपराधियों ने एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन गोलियां चलाईं। जिसमें देव कुमार को दो गोली लग गई। वहीं एक गोली उनके भतीजे बिट्टू को एक गोली लगी।घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों घायल को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाकर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए पटना के आईजीआईएमएस भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष देव कुमार के भाई अरुण कुमार की भी अपराधियों ने ब्रह्मचारी में गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना के संबंध में मनेर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे के करीब देव कुमार राय और उनका भतीजा अपने भट्ठे से बाइक से घर जा रहे थे। उसी दरम्यान ब्रह्मचारी मोड़ पर पीछे से अपराधियों ने देव कुमार को गोली मार दी। इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई है। वहीं घायल भतीजा बिट्टू खतरे से बाहर है। जिसका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है।पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक के भतीजे बिट्टू का कहना है कि पूर्व के आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद की है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया जा रहा है।
