आरा ब्लॉक प्रमुख के बेटे के शरीर में अपराधियों ने दागी छह गोलियां, मूत के बाद पुलिस भी सन्न; 4 खोखा बरामद

पाटलिपुत्रा @क्राइम डेस्क : आरा में हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार की देर आरा सदर प्रखंड प्रमुख के पुत्र को गोलियों से भून डाला। शरीर में छह गोलियों के निशान मिले हैं। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस भी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं कर पाई है। वह मामले की जांच में जुटी है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर सारंगपुर ईंट -भट्ठा चिमनी के समीप हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार की देर आरा सदर प्रखंड प्रमुख के पुत्र को गोलियों से भून दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय अखिलेश कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के वार्ड 13 निवासी रमई राम के पुत्र थे। मां जय कुमारी देवी आरा सदर ब्लाक की प्रखंड प्रमुख हैं। मृतक के शरीर पर छह जगह गोली का निशान पाया गया है।दाएं साइड सीने में दो गोली, बाएं साइड सीने में एक गोली, कनपट्टी के पास एक गोली और गाल के नीचे एक गोली का निशान पाया गया है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। वे अपनी मां के साथ ही सदर प्रखंड में काम करते थे।पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है। इधर, वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया।

पिता ने कहा- घर से ब्लाक जाने के लिए निकले थे वापस नहीं लौटेइधर ,मृतक के पिता रमई राम ने बताया कि अखिलेश हर रोज की तरह सोमवार की सुबह भी बाइक से सदर ब्लॉक जाने के लिए घर से निकले थे। शाम तीन बजे तक ब्लाक में देखा गया था। इसके बाद वह वहां से कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।इस बीच देर रात गांव का चौकीदार उनके घर पहुंचा और बताया कि उनके बेटे को गोली लग गई है। सूचना पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।दूसरी ओर मृतक के पिता अपनी प्रमुख पत्नी व अपने बेटे का गांव एवं ब्लाक में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है।इसके अलावा उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की आशंका एवं आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, प्रमुख पुत्र की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।घटनास्थल से चार खोखा बरामदइस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया है। युवक की हत्या किसने और क्यों की? अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन कर रही है।भाई-बहन में तीसरे स्थान पर थे अखिलेशमृतक अपने तीन भाई व तीन बहन में तीसरे स्थान पर थे। परिवार में मां जय कुमारी,दो भाई अरविंद, शैलेश व तीन बहन राजकुमारी देवी, किरण कुमारी एवं गीता कुमारी है। इस घटना के बाद मृतक की मां जय कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *