
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @ डेस्क : प्रशांत किशोर का दावा कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी बेहतर रहेगा, पर तेजस्वी ने कहा, ‘वह भाजपा के एजेंट हैं। यह बात आप सब लोगों ने सुनी होगी। अब, जब भाजपा हारने वाली है, तो भाजपा ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है। माहौल बनवाना शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर जी को मेरे चाचा नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शाह के कहने पर बनाया था। आज तक उसका खंडन ना अमित शाह ने किया है और ना प्रशांत किशोर ने किया है। वह वीडियो मेरे पास अभी भी है। शुरू से ही ये भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

‘जो पीके के साथ काम करेगा, बर्बाद हो जाएगा- तेजस्वीउन्होंने आगे कहा, ‘जो इनके साथ काम करेगा, उसकी पार्टी बर्बाद हो जाएगी, यह हम जानते हैं। आप देखे होंगे, पदयात्रा कर रहे थे। एक स्ट्रेटेजी के तहत भाजपा उनको घुमवा रही है और फंड कर रही है। वह अपने जिला अध्यक्ष को सैलरी पर रखे हुए हैं। विश्व की सबसे अमीर पार्टी भाजपा भी जिलाध्यक्ष सैलरी पर नहीं रखती है, लेकिन वह रखते हैं। पता नहीं, इनके पास इतना पैसा कहां से आता है?’
