पिछले 24 घंटे 35 लोग बीमार पड़ गए…..

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी के कारण एक मतदानकर्मी की मौत हो गई। वहीं 35 लोग बीमार पड़ गए। इनमें मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं रोहतास में तीन मतदाताओं की मौत भीषण गर्मी के कारण हो र्ग। वहीं चुनावी ड्यूटी में तैनात 19 पुलिसकर्मी बीमार पड़ गए। जहानाबाद के मतदानकेंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी बीमार पड़ गए। नालंदा में भी दो मतदानकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। भभुआ में भी भीषण गर्मी के कारण चार पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी हो गई।

बक्सर में दो पुलिसकर्मी और भोजपुर में तीन मतदान कर्मी लू लगने से बीमार हो गए। इन जिलों में लू का अलर्टसूबे के दक्षिण भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में मौसम का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व के भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना व्यक्त की है। शनिवार को राज्य के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बिहार के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। अभी भी इस क्षेत्र में दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पश्चिमी बांग्लादेश तक टंप रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक बनी हुई है। यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इस कारण अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर मध्य एवं पूर्वी भागो में गरज चमक तेज हवा के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। बिहार के दक्षिण भागों में खासकर गया, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *