
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : पिछले सात जून से खासकर के दक्षिण बिहार में शुष्क उत्तर पश्चिमी हवा बह रही है। शुष्क हवा सात से कुछ ऊंचाई तक चलती है वह हवा वायुमंडल को साफ करती है धूप पूरी क्षमता के साथ धरती पर प्रहार करती है। उसके कारण तापमान तेजी से बढता है। इसी सब कारण से भीषण गर्मी और उष्ण लहर जैसे हालात बने हुए हैं। विगत 24 घंटो के दौरान उत्तरी भाग को छोड़कर शेष बिहार मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा वर्षा ढींगरा घाट पूर्णिया जिला में 64.2 मिमी वर्षा हुई। दक्षिण बिहार में दिन में गर्म पछुआ हवा तो रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। राजधानी समेत प्रदेश के अधिक संख भाग उष्ण लहर के चपेट में रहा। खासकर वैशाली, पटना, गया, छपरा, डेहरी, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, अरवल एवं नालंदा आदि उष्ण लहर जबकि भोजपुरी से पूरा अरवल भीषण लहर के चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पूर्वी भाग में एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ हल्की वर्षा का प्रवानुमान है। यानी मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, किशनगंज, भागलपुर तक बदल नजर आएंगे। धीरे-धीरे बादल बढ़ते जाएंगे 16 जून को बिहार के अधिकांश भागों में बादल नजर आएंगे एवं कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

