
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @ डेस्क : राज्य में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किए गए जिलों के नाम पटना 43.0, गया 44.4 ,छपरा 43.01, डेहरी 45.2 ,भोजपुर 45.6, रोहतास 44.2, गोपालगंज 42.4, जमुई 42.2, बक्सर 46.4, औरंगाबाद 45.3, वैशाली 42.5, नवादा 44.01 राजगीर 44.01, अरवल 45.7, मुंगेर 40.7 और जीरादेई 44.3 जबकि भागलपुर 37.6 ,पूर्णिया 33.9, बाल्मीकि नगर 37.2, मुजफ्फरपुर 35.6, दरभंगा 35.2, सुपौल 32.6, फारबिसगंज 30.2, किशनगंज 28.0, मधुबनी 36.0, मोतिहारी 37.5, बेगूसराय 36.7, बांका 37.3, कटिहार 33.1 ,अररिया 31.7 और पूसा 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए। इन इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकतीविगत 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई। राज्य के दक्षिणी पूर्वी एवं दक्षिणी पश्चिमी भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

बाकी भाग शुष्क बना रहा। राज्य के शुष्क बने हिस्सो का तापमान कई जगह 40 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा रहा। प्रदेश में कई जगह भीष्म उष्ण लहर की स्थिती बनी रही। वायु की दिशा जमीनी स्तर पर औसतन दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी बनी हुई है मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार है। राज्य के पूर्वी भाग में मेघ गर्जन के साथ 24 घंटे के दौरान मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वहीं बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, छपरा, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, अरवल और भोजपुर ऊष्ण लहर के आसर हैं। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। बिहार में मानसून 5 से 6 दिनों के बाद उत्तर पूर्व विभाग से प्रवेश करेगा उसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश में मानसून का असर दिखाएं परने लगेगा।

