जानिए, किस जिले का कितना रहा अधिकतम तापमान…

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय लखीसराय, जहानाबाद के एक दो स्थान पर गर्म दिन रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए गए। उन जिला के नाम इस प्रकार हैं। पटना 41.4, अरवल 41.1, राजगीर 41.2, मुंगेर 40.8, मुजफ्फरपुर 40.6, जमुई 40.5, बिक्रमगंज 40.4, बांका 40.2, औरंगाबाद 42.8, गोपालगंज 42.5, भोजपुर 42.5 बक्सर 42.3, डेहरी 42.2, जीरादेई 42.2, शेखपुर 41.8, गया 41.7, छपरा 41.2, नवादा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके अलावा भागलपुर 39.0, पूर्णिया 33.4, बाल्मीकिनगर 37.0,दरभंगा 36.4, सुपौल 33.4, फारबिसगंज 26.6, मधुबनी 36.1, मोतिहारी 38.4, बेगूसराय 37.8, कटिहार 35.7, अररिया 28.7 और बिक्रमगंज 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *