सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकलें…..

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @ डेस्क : मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण भाग शुष्क पश्चिमी हवा आ रही है। जितनी शुष्क हवा होगी उतना ही आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने का मतलब है कि धूप का प्रभाव ज्यादा होगा। उत्तर पश्चिम भाग से लेकर दक्षिण बिहार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान अपने सामान से अधिक हो रहेगा। दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण मध्य अगले दो दिनों तक भीषण उष्ण दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पश्चिम भाग उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पूर्व भाग खासकर अररिया एवं किशनगंज के एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जहां-जहां भीषण उष्ण लहर या उष्ण लहर बना हुआ है। बिल्कुल सतर्क रहने की जरूरत है। बचाना होगा संभल कर रहना होगा। गर्मी से जितना बचाव है, जरूर करना चाहिए। सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकले। जो लोग निकल रहे हैं, वह अपने तन को पूरी तरह ढंके कर रखें, पानी हमेशा साथ में रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *