बेगूसराय में महिला आई लू की चपेट में, बस से उतरने के क्रम में हुई मौत; लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शहर में इलाज करवाने आई एक महिला की लू लगने के कारण मौत हो गई। बता दें कि उक्त महिला नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक बस से नीचे उतर रही थी। इसी क्रम में वो लू की चपेट में आ गई।

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @ डेस्क : बेगूसराय में हीटवेव का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास का है, जहां एक महिला बेगूसराय इलाज कराने आई थी। जैसे ही वो बस से नीचे उतरी वैसे ही अत्यधिक गर्मी रहने के कारण लू लग गई। लू लगने के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई।मृतका की पहचान खगरिया जिले के महेशखूट गांव के रहने वाली तुलसी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बेगूसराय डॉक्टर के यहां मामूली इलाज के लिए आई हुई थी, तभी अचानक हीटवेव की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दे वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला बस से नीचे उतरी थी, इसके बाद अचानक बेहोश होकर गिर गई। देखते ही देखे चंद मिनट में उनके प्राण छूट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *