
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ताकत की तीसरी बार अग्निपरीक्षा भी हो रही है। एक केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा और रविशंकर प्रसाद की जान सांसत में है। और, इसके साथ ही चर्चित भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी से की गई बगावत के बाद उनका राजनीतिक वजूद भी सवालों में है।

