
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें हैं। कहीं सीएम नीतीश कुमार तो कहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा फंसी है। एक केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, एक राज्यसभा सांसद के साथ भोजपुरी दिग्गज मैदान में हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की।

