सामान्य से छह डिग्री तक ज्यादा रहा तापमान….

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिला के एक या दो स्थानो मे हल्की से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण पटना, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, राजगीर, अरवल एवं मुंगेर में जबकि उष्ण लहर गया एवं जमुई में दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा उप हिमालय पश्चिम बंगाल में ही बनी हुई है। प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में शुष्क पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भीषण उष्ण लहर जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में अगले दो दिनों के दौरान उष्ण दिवस होने का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *