आज 13 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, बक्सर में पारा 47 डिग्री पार; इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार जिला के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के वर्ष की संभावना जताई है।

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : बिहार के कई इलाकों में गर्मी झुलसा रही है। अस्पताल में लू के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास जिला के कुछ स्थानों पर लू (भीष्म उष्ण लहर) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भोजपुर, अरवल, गया, सारण, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान, वैशाली समेत नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जिला में उष्ण लहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों में गर्म दिन रहने के आसार हैं। …

उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने की बात बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, राजगीर, नवादा, अरवल यह 9 जिला भीष्म उष्ण लहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार जिला के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के वर्ष की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *