
गया, जहानाबाद, नवादा के कुछ स्थानों पर सोमवार को लू भीष्म उष्ण लहर के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क : बिहार वासियों को मानसून के लिए अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 19 जून से बिहार में आकाश में बादल छाएंगे और मानसून प्रवेश करने की संभावना बताई जा रही है जबकि 20 जून से प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पूरा बिहार भीष्म उष्ण लहर और उष्ण लहर की चपेट में है। आग बरस रहे आसमान से आमजनों के साथ पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, और जानवर तक परेशान हैं। बारिश के बिछड़ते इस मौसम में खेतों में दरार पड़ते जा रहे हैं। खेती की समय सीमा एक सप्ताह शेष रह गई है। अगर ऐसी स्थिति में मानसून बिहार में प्रवेश नहीं करती है तो किसानों को अपने धन के बीज रोकने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और किसान खेती कार्य में पिछड़ सकते हैं। कुछ किसानों का यह मानना है कि अपनी बोरिंग से वह अपने खेत में पानी का पटवन करके धान का बीज तो डाल चुके हैं लेकिन, तेज धूप और भीषण उष्ण लहर के कारण धान के पौधे जलने लगे हैं।

मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल में भीषण उष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सारण, सीवान, वैशाली, शेखुपरा, बेगूसराय, समस्तीपुर और नवादा में उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्टी जारी किया गया है।
