
पाटलिपुत्रा न्यूज़ @ डेस्क : बेगूसराय जिले के अलग-अलग जगहों पर हीटवेव के कारण गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी राजनीति राय के पुत्र आयुष कुमार (12 वर्ष) की मौत लू की चपेट में आने से हो गयी. वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड में दोपहर खगड़िया जिले की एक महिला जैसे ही गाड़ी पकड़ने के लिए स्टैंड पहुंची, मूर्छित होकर गिर पड़ी. बाद में उसकी मौत हो गयी. इधर, बलिया में गर परिषद क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड 28 के बभनटोली गांव निवासी 36 वर्षीय साकेत कुमार सिंह की मौत भी लू लगने हो गयी. उधर, खगड़िया के परबत्ता में एक बच्चे की लू लगने से मौत की सूचना है.

