पटना में छा कर भी तरसा रहे बादल, आधे बिहार के लिए अभी और इंतजार बाकी…

बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से मॉनसून के बादल मुंह चिढ़ाने लगे हैं। राजधानी पटना समेत कई जिलों में कल बादल तो छाए रहे, हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन वैसी बारिश नहीं हुई, जिसका इंतजार था। हाल ये हो गया कि गर्मी के बदले उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

पाटलिपुत्रा न्यूज़ @डेस्क पटना: बिहार में मॉनसून के आगे बढ़ने के बाद खासतौर पर राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के लोगों को उम्मीद थी कि अब गर्मी गई। लेकिन गुरुवार के बाद शुक्रवार को आसमान में छाए बादलों ने कोई मेहरबानी नहीं दिखाई। बीच-बीच में सूर्यदेव सामने आ कर अपनी तपिश का अहसास कराते रहे। शुक्रवार को एक बार फिर से पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिले उमस से हलकान हो गए। शाम के समय पटना में बारिश की थोड़ी बहुत बूंदें गिरीं लेकिन वो इतनी काफी नहीं थी कि उमस और गर्मी को दूर कर सके। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *