भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जन सुराज के नेता से की मुलाकात, लग रहीं ये अटकलें

पाटलिपुत्रा न्यूज @डेस्क: भोजोपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लखनऊ में प्रशांत किशोर के जन सुराज के नेता आनंद मिश्रा से मुलाकात की. पवन सिंह और आनंद मिश्रा दोनों ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था. काराकाट से पवन सिंह की वजह से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की हार हुई थी. वहीं, बक्सर में बीजेपी उम्मीदवार मिथलेश तिवारी की हार का कारण पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा बने थे. लोकसभा चुनाव के बाद आनंद मिश्रा, प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ गए. पवन सिंह और आनंद मिश्रा की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले वक्त में भोजपुरी स्टार PK की पार्टी से जुड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *