सुशील मोदी के लिए भावुक हुए लालू यादव, जिनसे थीं तल्खी उनके लिए जगा प्यार…

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को एक्स पर ट्वीट कर कैंसर होने की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे. वहीं, इस सूचना के बाद राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी एक्स पर अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि ‘भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूं’

लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूं. 50 वर्षों से उन्हें जानता हूं वो जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है. परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *