सिवान में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े युवक के सिर में गोली मारकर हत्या…

सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सोमवार की है. शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई.

पाटलिपुत्रा न्यूज @सिवान, डेस्क : सिवान में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सोमवार की है. शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या आपसी विवाद में हुई है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी लल्लू उर्फ तक्की के रूप में की गई है….

बता दें कि लल्लू घर से शहर आ रहा था उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है…..

अपने घर से सिवान शहर के लिए निकला था युवकयह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपरा गांव की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तक्की अपने घर से सीवान शहर के लिए निकला था तभी बाइक सवार अपराधियों ने सीवान – सिसवन मुख्य मार्ग पर कुतुब छपरा गांव के पास पीछा करते हुए घेर लिया. वहीं खुद को घिरते हुए देख तक्की ने अपना रास्ता बदल लिया. हालांकि अपराधियों ने पीछा करते हुए कुतुब छपरा गांव के चंवर में ईंट भट्टा चिमनी के पास सिर में गोली मार उसकी हत्या कर दी.पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटीयुवक की हत्या कर अपराधी मौके से फरार हो गए. गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *